फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन की घटतौली से दुखी महिलाओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राशन की दुकान पर घटतौली के विरोध में महिलाओं ने बैठक कर नाराजगी जताई और प्रदर्शन किया। सुधार न होने पर डीएम से शिकायत करने की बात भी कही।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला कछियाना की करीब 25 महिलाओं ने पाल महासभा भवन में बैठक की। राजकिशोरी ने कहा कि कोटेदार पूरा राशन नहीं देता है।
हर यूनिट पर करीब डेढ़ किलो कम देता है। 80 साल की कैलाशो ने बताया कि परिवार में बेटा और बहू हैं। राशकार्ड पर तीन यूनिट चढ़े हैं। राशन 15 किलो की बजाय 10-11 किलो ही दिया जाता है। बैठक में शामिल विनीता, सुशीला देवी, राधा, रेशमा, दीपा, अनीता, पूनम आदि ने कोटेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि सुधार नहीं हुआ तो जिलाधिकारी से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें