फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को बंधक बनाकर गहने व रुपये ले गए

Fri, 27 Oct 2017 11:55 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घर में लगे नकब को देखते परिजन व ग्रामवासी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कायमगंज। घर की महिलाओं को बंधक बनाकर बदमाश घर से नकदी और गहने ले गए। घर की महिलाओं के अनुसार, बदमाश घर में पांच लाख रुपये रखे होने की बात कह रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। भुक्तभोगी के घर में पहले भी चोरी की वारदात हो चुकी है।
विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्राहिमपुर जागीर निवासी सत्यप्रकाश की घर में ही किराने की दुकान है। गुरुवार को वह पुत्र को दवा दिलाने दिल्ली गया था। घर में पत्नी सियादेवी, पुत्री निशा व साले की पत्नी थीं। गुरुवार रात लगभग 12 बजे लगभग छह सशस्त्र बदमाश घर के पिछवाड़े से नकब लगाकर घर के अंदर घुस गए और कमरे में सो रही उसकी पत्नी व साले की पत्नी को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया।


बदमाश दुकान में रखे 16 हजार रुपए, एक जोड़ी सोने के झाले, एक जोड़ी सोने के कुंडल, एक सोने की जंजीर ले गए। सियादेवी ने बताया कि बदमाश कह रहे थे कि तुम्हारे घर में पांच लाख रुपये होने की जानकारी है, वह कहां हैं। जब रुपये नहीं मिले तो किसी को फोन लगाकर कहा कि तुमने कहा था कि घर में पांच लाख रुपये हैं लेकिन वह तो मिले ही नहीं। इसके बाद भी बदमाशों ने पूरा घर व दुकान छान मारा। रसोई में रखे रसगुल्ले भी खा गए। जाते जाते धमकी दे गए कि घटना के बारे में किसी को बताया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा।
विज्ञापन



इसके बाद वे नकब वाले रास्ते से ही वापस चले गए। उन्होंने बताया कि तीन बदमाश नकाब पहने हुए थे। लगभग 80 हजार रुपये का माल ले गए। इससे पहले 7-8 माह पहले भी घर से छह लाख रुपये की चोरी हो चुकी है। बदमाशों के जाने के बाद महिलाओं के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। सत्यप्रकाश के घर में दूसरी बार वारदात होने से गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें