फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिलाओं ने खोले गए ठेके पर शराब बिक्री रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मछली मंडी के नाम का ठेका मन्नीगंज में खोले जाने पर महिलाओं ने जमकर विरोध किया। प्रदर्शन के बाद महिलाओं ने शराब खरीदने आए लोगों को भगा दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर के पास शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन

शहर के लाल सराय स्थित मछली मंडी के नाम का ठेका मन्नीगंज में खोला जा रहा है। इसका मोहल्ले की महिलाओं ने जिला आबकारी अधिकारी से शिकायत कर विरोध किया था। मंगलवार दोपहर में मन्नीगंज में शराब की बिक्री शुरू हुई तो महिलाओं ने वहां शराब लेने आए लोगों को दौड़ा लिया। उन्होंने कहा कि यह घनी आबादी है। यहां प्राचीन मंदिर है। सभी महिलाएं ठेका के अंदर घुस गईं। आबकारी अधिकारी जीपी गुप्ता ने बताया मामला संज्ञान में है। वार्ता करके निष्कर्ष निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें