फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: आंगन में रखा मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर (फर्रुखाबाद)। आंगन में महिला का शव रखकर पति सहित ससुरालीजन भाग गए। मौके पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने महिला को फंदे पर लटका कर मार डालने का आरोप लगाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव वीरपुर हरिहरपुर निवासी विवेक सिंह की छह वर्ष पहले जनपद हरदोई थाना पिहानी गांव रनियामऊ निवासी सुमन (32) से शादी हुई थी। उसके एक बेटी परी व एक वर्ष का पुत्र शिव है। शुक्रवार को ससुरालीजनों से हुए विवाद के बाद सुमन ने कमरे में साड़ी से फंदा लगाया और उस पर लटक गई। परिजनों ने सुमन को लटका देखा तो आनन-फानन में उसको फंदे से उतारकर आवास विकास के एक नर्सिंग होम में लेकर आए। यहां डॉक्टर ने सुमन को मृत घोषित कर दिया। परिजन शव लेकर घर पहुंचे। ससुरालीजनों ने शव को बाहर रख दिया। सभी घर से भाग गए। सूचना पर भतीजा अनिल परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। अनिल ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने बुआ सुमन की फंदे पर लटकाकर हत्या कर दी है। जानकारी पर प्रशिक्षु सीओ अजय वर्मा, एसओ योगेंद्र सिंह सोलंकी मौके पर पहुंचे। भतीजे अनिल से पूरे मामले की जानकारी की। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम में सुमन की मौत फंदा लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। एसओ योगेंद्र सिंह सोलंकी ने बताया कि परिजनों की ओर से इस संबंध में अभी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें