फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दहेलिया जाने वाले मार्ग पर मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
राजेपुर। निबिया से दहेलिया जाने वाले मार्ग पर महिला का शव पानी में पड़ा मिला। महिला चार दिन पहले मायके जाने की बात कहकर घर से निकली थी। सीओ अमृतपुर व फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर जांच की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव निबिया से दहेलिया जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे पानी में महिला का शव पड़े होने की सूचना एक ग्रामीण ने यूपी 112 पर दी। सीओ अमृतपुर व एसओ योगेंद्र सिंह सोलंकी सहित फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को बाहर निकाला। शव से दुर्गंध आ रही थी। आसपास के लोगों को बुलाकर शव की शिनाख्त का प्रयास किया गया।
गांव बमियारी निवासी इंद्रपाल ने शव की शिनाख्त पत्नी शिवानी (47) के रूप में की। इंद्रपाल ने बताया कि चार दिन पहले पत्नी शिवानी नाराज होकर घर से 500 रुपये लेकर मायके जाने के लिए निकली थी। गांव के लोगों ने बताया कि शिवानी नशे की आदी थी। सीओ अमृतपुर रवींद्र नाथ राय ने बताया कि शिवानी नशा करने की आदी थी। हो सकता है कि शराब के नशे में पानी में गिर गई हो। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें