फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला का शव फंदे पर लटका मिला, हत्या का आरोप

विज्ञापन
फोटो-17, कल्पना। फाइल फोटो।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाने के अमेठी कोहना गांव में एक महिला का शव रविवार सुबह मकान की रसोई में फंदे पर लटका मिला। पति के मोबाइल मांगने पर दोनों के बीच मामूली विवाद हुआ था।
विज्ञापन

अमेठी कोहना गांव निवासी विजय प्रताप शाक्य की पत्नी कल्पना (38) का शव प्रथम तल पर साड़ी के सहारे लटका मिला। पति विजय कुमार ने बताया कि सुबह चार बजे कल्पना और वह उठे थे। कल्पना ने पानी भरा, जिसके बाद विजय ने अपना मोबाइल मांगा। इस पर कल्पना नाराज हो गई और मामूली विवाद हुआ। विजय के अनुसार, नाराजगी में ही वह सो गए और साढ़े छह बजे कल्पना का शव मिला।
कंपिल के गांव बहलोलपुर निवासी पिता सोवरन उर्फ नरेंद्र, मां राजकुमारी व मायके पक्वाष के अन्लेय लोगों ने पति विजय पर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि वर्ष 2009 में विजय से शादी हुई थी। विजय शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता था और कल्पना को मायके वालों से बात करने से रोकता था। कल्पना के तीन बच्चे माही, उज्ज्वल और लकी हैं। थानाध्यक्ष कपिल कुमार ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें