फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। ससुरालीजनों से विवाद के बाद महिला का शव कमरे के कुंडे में फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद से ससुरालीजन मौके से भाग गए। गुरुवार को प्रधान की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगला मनी निवासी यशपाल सिंह की तीन वर्ष पहले कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव रशीदपुर निवासी पूजा(23) से शादी हुई थी। बुधवार की शाम को पूजा का ससुरालीजनों से विवाद हो गया था। गुस्से में पूजा कमरे के अंदर गई और कुंडी अंदर से बंद कर ली। ससुरालीजन कुंडी खुलवाने का प्रयास करते रहे। आवाज नहीं आने पर खिड़की से झांककर अंदर देखा को पूजा कुंडे में साड़ी के फंदे से लटक रही थी।
यह देखकर ससुरालीजन घर से भाग गए। प्रधान की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। भाई जयवेेंद्र परिजनों के साथ मौके पर पहुंचा। उसने दहेज को लेकर बहन पूजा की हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार व एसओ जेपी शर्मा ने परिजनों से बातचीत कर शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूत्रों के मुताबिक पूजा की मौत फांसी लगने से दम घुटने के कारण होना बताई गई। उसके शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें