फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: प्रेमी की दुकान पर पहुंची महिला, किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। कस्बे के मुख्य बाजार में बृहस्पतिवार को खलबली मच गई जब एक महिला अपने कथित प्रेमी की कपड़ों की दुकान पर पहुंच गई। महिला और युवक के परिजन के बीच कई घंटे तक तीखी नोकझोंक और हंगामा होता रहा। इससे बाजार में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला पहले युवक के साथ घर छोड़कर चली गई थी। दोनों कुछ समय तक मुंबई में साथ रहे। बाद में युवक के वापस आने पर महिला ने उसके खिलाफ शमसाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बृहस्पतिवार को महिला युवक की दुकान पर पहुंच गई, जहां उसकी युवक के माता-पिता से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष भूकेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हे मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है। थाने पर किसी पक्ष ने तहरीर भी नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें