फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: फल विक्रेता के घर से जेवर व नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फल विक्रेता के घर में घुसे चोर कमरे व बक्से का ताला तोड़कर दो लाख के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। फल विक्रेता पत्नी व बच्चों के साथ ऊपर के कमरे में सो रहा था। सुबह जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव हथियापुर निवासी पप्पू राठौर फल बेचकर परिवार की गुजर बसर करते हैं। 31 जनवरी को बेटे अभिषेक की शादी होने वाली है। इसको लेकर पप्पू तैयारियों में जुटे हुए हैं। पप्पू ने बहू के लिए जेवर भी बनवाया है। गुरुवार को पप्पू, पत्नी मीना व बच्चों के साथ मकान के ऊपरी हिस्से में सोने चले गए। नीचे के कमरे में ताला था। रात में किसी प्रहर चोर आए।
दीवार फांदकर घर के अंदर घुस गए। चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया। बक्से का ताला तोड़कर दो सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झाले, पैंडिल, हाथ का फूल, पायल व पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह पप्पू नीचे आए तो कमरे का ताला टूटा व सामान बिखरा देखकर दंग रह गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। पप्पू ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें