शमसाबाद। दो दिन से आ रहे बुखार के बाद महिला की हालत बिगड़ने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान महिला ने गुरुवार दोपहर में दम तोड़ दिया।
नगर पंचायत के मोहल्ला गली निवासी शीबा बेगम (30) पत्नी खुशहाल मियां ने कांग्रेस की टिकट पर नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ा था। मंगलवार को बुखार आ गया। पति खुशहाल मियां ने कस्बे के निजी अस्पताल में दवा दिला दी। बुधवार को हालत बिगड़ने पर परिजन महिला को लेकर फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में ले गए। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पति खुशहाल मियां ने बताया कि छह साल पहले जाफराबाद दिल्ली से शादी हुई थी। उसके कोई संतान नहीं है। बुखार की वजह से उसका परिवार उजड़ गया। (संवाद)