फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: डिब्बी में तेल डालते वक्त लगी आग से महिला झुलसी

Tue, 20 Jun 2023 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। घर में रोशनी के लिए एक महिला जलती हुई डिब्बी में तेल डाल रही थी। उसी वक्त अचानक डिब्बी में आग लग गई। इससे उसके कपड़ों में आग लग गई। आग में महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव न्यामतपुर भुकसी निवासी सपाक अली की पत्नी फिरोजा बेगम (40) के घर में रोशनी के लिए डिब्बी जलती है। रविवार रात फिरोजा जलती हुई डिब्बी में डीजल डाल रही थी। अचानक डिब्बी से आग भड़क गई। उसमें से उठी लपटें महिला के कपड़ों में लग गई। इससे वह जलने लगी। परिजनों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। तब तक महिला का चेहरा और शरीर का अन्य हिस्सा काफी झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें