फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बहन के घर आकर महिला को ससुराल वालों ने पीटा

Tue, 20 Jun 2023 01:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। आए दिन पति की मारपीट से त्रस्त महिला बहन के घर आई। वहां भी पति व अन्य ससुराल वालों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। महिला ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

शमसाबाद क्षेत्र के गांव बड़ी कुईंया निवासी स्व उदयराज की पुत्री राधा की शादी शमसाबाद के मोहल्ला घटियापुर निवासी बृजमोहन के साथ 11 साल पहले हुई थी। उनके चार बेटियां व एक पुत्र है। रिपोर्ट में बताया कि बृजमोहन आंध्र प्रदेश में प्राइवेट नौकरी करते थे। वह नौकरी छोड़कर घर आ गए। घर पर वे कोई काम नहीं करते हैं। राधा के बैंक खाते से 90 हजार रुपये निकालकर खर्च कर दिए। बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर कोई ध्यान नहीं दे रहे। आए दिन मारपीट करते हैं। आरोप लगाया कि पति के एक महिला से संबंध हैं, जब उन्हें रोकना चाहा तो राधा से मारपीट की।
राधा ने कायमगंज के गांव जिजपुरा निवासी अपनी बहन दुर्गा को फोन कर बुला लिया। बहन के सामने मारपीट कर घर से निकाल दिया। राधा अपनी बहन के घर आ गई। 13 जून को पति व अन्य ससुरालीजन कार से गांव जिजपुरा आए। यहां राधा से मारपीट की। सिर में धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। इस मामले में राधा ने पति बृजमोहन, मनमोहन, राजकुमार, रामदुलारी, मीना देवी निवासी गण मोहल्ला घटियापुर शमसाबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें