फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंगहोम में गलत आपरेशन से महिला की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। नर्सिंगहोम में गलत आपरेशन से महिला की हालत बिगड़ गई। आगरा में जांच कराने पर इसका खुलासा हुआ। महिला के पति की शिकायत पर सीएमओ ने जांच कमेटी गठित की है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी अनिल कुमार ने सीएमओ से शिकायत कर बताया कि पत्नी रन्नोदेवी की बच्चेदानी में गांठ होने पर 16 जुलाई को उन्होंने कुइयांबूट स्थित नर्सिंगहोम में भर्ती कराया।
डॉक्टर ने 40 हजार रुपये जमा कराने के बाद आपरेशन कर दिया। इसके बावजूद आराम न मिलने पर उन्होंने डॉक्टर से शिकायत की। इस पर डॉक्टर ने चार अगस्त को 50 हजार रुपये जमा कराकर दूसरा आपरेशन कर दिया।
विज्ञापन

फिर भी कोई राहत न मिलने पर उन्होंने डॉक्टर का विरोध किया तो उसे आगरा के एक अस्पताल ले गए। वहां भी सही इलाज नहीं मिला।
जब आगरा के दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया तो वहां जांच में पता चला कि आपरेशन के दौरान पेशाब नली ही काट दी गई।
इस पर उन्होंने कुइयांबूट स्थित नर्सिंगहोम में पूरे मामले की जानकारी देकर इलाज संबंधी कागज मांगे। इस पर डॉक्टर ने न तो इलाज संबंधी कागज दिए और गालीगलौज करते हुए मारपीट कर भगा दिया।
तब से वह पत्नी को लेकर इलाज के लिए भटक रहा है। सीएमओ ने मामले की जांच डिप्टी सीएमओ डॉ. दीपक कटारिया व डॉ. आरसी माथुर को सौंपकर तीन दिन में आख्या तलब की है।
इसी बीच सीएमओ कार्यालय पहुंचा नर्सिंगहोम संचालक की अनिल कुमार से जमकर नोकझोंक हुई। नर्सिंगहोम संचालक ने कहा कि उसके अस्पताल में आपरेशन ही नहीं हुआ।
अनिल ने साक्ष्य के तौर पर नर्सिंगहोम में बेड पर भर्ती पत्नी की फोटो दिखाई। इस पर समझौते का प्रयास चलने लगा। सीएमओ डॉ. अवनींद्र ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें