फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में युवक को गोली मारी, हालत गंभीर

विज्ञापन
गोली लगने से घायल नंद किशोर। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। खेत में युवक को गोली मार दी गई। पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां से सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनापुर पिपरगांव निवासी नंदकिशोर (25) की गांव के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। शनिवार शाम करीब सात बजे नंदकिशोर खेत में शौच के लिए जा रहा था।
विज्ञापन

रास्ते में चार-पांच लोगों ने घेरकर हमला बोल दिया। हमलावरों ने नंदकिशोर के पेट में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
चीख-पुकार और गोली की आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने अस्पताल पहुंचकर घायल और परिजनों से जानकारी ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें