फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे पर लटका मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संकिसा। कमरे में महिला का शव फंदे पर लटका मिला। पति सहित ससुरालीजन शव को छोड़कर घर से भाग गए। जेठ की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पिता व भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव नौली निवासी सचिन यादव उर्फ संकज की शादी 19 अप्रैल को कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के नंदीगांव निवासी सुबी यादव (22) के साथ हुई थी।
शनिवार शाम को सुबी के जेठ रंकज यादव ने पुलिस को सूचना दी कि भाई की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुुंची, लेकिन घर पर कोई ससुरालीजन नहीं मिला। कमरे के कुंडे में साड़ी के फंदे पर सुबी का शव लटका था।
विज्ञापन

पुलिस ने एसडीएम कायमगंज संजय सिंह को सूचना देकर तहसीलदार को मौके पर भेजने की बात कही। घटना की जानकारी मिलने पर पिता सुरेंद्र, मां मालती व भाई मौके पर पहुंचे।
मायके वालों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर सुबी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया। सीओ कायमंगज सोहराब आलम ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें