फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दवा लेकर जा रही बाइक सवार महिला की मौत, दो घायल

विज्ञापन
घायलों से पूछताछ करते उपनिरीक्षक। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
टेंपो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
विज्ञापन

कमालगंज। टेंपो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। बाइक चालक व उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कन्नौज जनपद के थाना तिर्वा क्षेत्र के गांव फिरोजपुर निवासी कन्हैया (18) पुत्र सरबन गांव के विनोद उर्फ भूरा (24) पुत्र रामस्वरूप के साथ अपनी चाची लाली देवी (40) पत्नी रामकेश को फतेहगढ़ स्थित निजी अस्पताल में दवा दिलाने बाइक से शनिवार सुबह ले गया था।
दोपहर करीब 2 बजे लौटते समय रास्ते में भोजपुर बघार के निकट पीछे से आ रहे टेंपो में बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे लाली देवी की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चालक कन्हैया व विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया। वहां से लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल विनोद ने बताया कि लाली देवी के पति पल्लेदार हैं। उनके चार पुत्र हैं। घटनास्थल पर पहुंचे उपनिरीक्षक रामसेवक व सूर्यप्रकाश उपाध्याय ने महिला के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। उपनिरीक्षक सूर्य प्रकाश ने बताया कि महिला के परिजनों को सूचना दे दी गई है। चालक टेंपो लेकर मौके से फरार हो गया। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें