फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला से दुष्कर्म में एक साल बाद रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। घर पर अकेली महिला से दुष्कर्म करने के मामले में एक साल बाद कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। आरोपी ने पीड़िता के देवर के साथ गाली-गलौज कर हत्या की धमकी दी थी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने नगला निशान के आशीष के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पति ने आत्महत्या कर ली थी। तब से वह ससुराल में ससुर व देवरों के साथ रहती है। 26 फरवरी 2024 की सुबह करीब छह बजे वह घर पर अकेली थी। देवर व ससुर खेतों पर गए थे। इसी दौरान अकेला पाकर आरोपी घर में घुस आया और दुष्कर्म किया।
शोर मचाने पर देवर मौके पर पहुंचा और उसने वीडियो बनाकर आरोपी को पकड़ लिया। इस पर आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। देवर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने देवर व आरोपी को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया था। तहरीर देने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें