फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: मेडिकल स्टोर पर महिला को लगाया इंजेक्शन, मौत होने पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर के मोहल्ला बजरिया में खांसी जुकाम की दवा लेने गई एक महिला को मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगा दिया। इसके कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजन ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने मेडिकल स्टोर संचालक, कंपाउंडर समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। सीओ ने भी जांच की। शव मॉर्चुरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर खेड़ा निवासी कौशिकेंद्र पाल की पत्नी गीता (40) को कुछ दिन पहले खांसी जुकाम हो गया था। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे बजरिया मोहल्ला में एक मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गईं। वहां मेडिकल स्टोर संचालक के बीएएमएस बताने वाले भाई ने इंजेक्शन लगा दिया। परिजन के अनुसार इसके कुछ ही देर में गीता की हालत बिगड़ गई। परिजन कुछ समझ पाते कि उसकी मौत हो गई। इसी दौरान पहुंचे कई अन्य लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही मऊदरवाजा, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझा कर शांत किया।
मेडिकल स्टोर मालिक, कंपाउंडर समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली भेज दिया। महिला का शव लोहिया अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवा दिया। गीता के चार बच्चे अर्जुन, काजल, रिशु और करन हैं। पति खेती करते हैं। परिवार के लोग बेहाल हैं। सीओ सिटी अभय वर्मा ने भी घटनास्थल का जायजा लेकर परिजन से बातचीत की। कोतवाली प्रभारी दर्शन सिंह सोलंकी ने बताया कि इंजेक्शन लगाने के बाद मौत की बात सामने आई है। तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें