फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत

Fri, 15 May 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना नवाबगंज के गांव अठरुइया निवासी राजमिस्त्री उमेशचंद्र जाटव (32) बुधवार को अपने मामा देवीदयाल जाटव के यहां परिवार के साथ बाइक से गया था। गुरुवार की शाम उसका साला अलवर फर्रुखाबाद से ट्रेन से आ रहा था। उसे लेने के लिए वह बाइक से श्रंगीरामपुर स्टेशन जा रहा था।  रास्ते में बड़ा सिंगारापुर के पास सामने
विज्ञापन


से आ रही दूसरी बाइक से उमेश की बाइक भिड़ गई। इस हादसे में उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के लोग मौके पर आ गए। घायल को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिवार के लोग उमेश को कानपुर लेकर जा रहे थे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।। परिवार के लोग शव को वापस लोहिया अस्पताल ले आए। मौत की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी अनीता पति के शव को देखकर बेहोश हो गई।

उधर,  जिला कन्नौज थाना गुरसहायगंज के गांव समधन निवासी आफाक अपनी ससुराल थाना जहानगंज के गांव जरारी में करार खां के यहां आया था। यहां से वह शुक्रवार को अपनी भाभी खुशनुमा पत्नी आसिफ अली, भतीजे आकिब और बुआ बेबी बेगम पत्नी जमील निवासी कबीरपुर थाना सौरिख को लेकर छिबरामऊ स्थित रिश्तेदारी में बाइक से जा रहे थे। काली नदी पुल
विज्ञापन


के पास ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार सभी लोग घायल हो गए। इन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ ही समय बाद बेबी बेगम की उपचार के दौरान मौत हो गई। तीन घायलों का इलाज चल रहा है। मौत की खबर पर परिवार के अन्य लोग भी अस्पताल जा पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें