फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
अनीता की फाइल फोटो। संवाद - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
कमालगंज। पारिवारिक कलह में महिला ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि महिला के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर ग्राम पंचायत के मजरा अहिमा निवासी राजमिस्त्री उमेश का सोमवार रात पुत्र मोनू से विवाद हो गया था।
इससे नाराज होकर उमेश की पत्नी अनीता (38) ने मंगलवार सुबह घर के सामने बने दूसरे मकान के कमरे में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
कमरे में झाड़ू लगाने गई पुत्री ने जब शव फंदे पर लटका देखा तो बिलखते हुए परिजनों को सूचना दी।
परिजनों ने शव को फंदे से उतार लिया। दोपहर को शमसाबाद थाना क्षेत्र के गांव मुरैठी स्थित मायके से पहुंचे अनीता के भाई सुनील ने घटना की सूचना पुलिस को दी। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर छानबीन की।
सुनील ने बताया कि शराब पीकर घर पहुंचे मोनू से बहनोई उमेश का विवाद हुआ था। इससे नाराज बहन ने जान दे दी।
अनीता के पुत्र मोनू, रोहित, मोदी, महेंद्र, अर्चित व पुत्री रोजी, गुंजन व कामिनी है। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें