फर्रुखाबाद। कादरीगेट थाने के मोहल्ला सातनपुर निवासी शिवशंकर यादव की पत्नी आशा देवी (40) शनिवार रात विकासनगर बढ़पुर के पीछे रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उनके पुत्र निशांत यादव ने परिजनों की मदद से लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। सिर का काफी हिस्सा फट जाने से रेफर कर दिया गया। रविवार देर शाम सैफई मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। सोमवार देर शाम घर शव पहुंचने पर चीख-पुकार मच गई। (संवाद)