कंपिल। क्षेत्र के गांव जिजौटा बुजुर्ग निवासी राजेंद्र सिंह का पुत्र आशीष (27) सोमवार देर शाम खेत में थ्रेसर से बाजरा काट रहा था। अचानक थ्रेसर की बॉडी फट गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी कायमगंज ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे लोहिया रेफर किया गया। जहां रास्ते में युवक की मौत हो गयी। परिजन शव लेकर घर चले गए। शव देखकर परिजन बिलखने लगे। (संवाद)