फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: देवर से विवाद में महिला ने फंदा लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव टिलिया निवासी नीतेश यादव की 18 वर्षीय पत्नी शोभा ने शुक्रवार देर रात घर में ही फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इलाज के दौरान महिला ने बताया कि उनके परिवार के देवर व अन्य लोग उनकी हर चीज इस्तेमाल कर लेते हैं। उनसे कुछ मांगों तो मना कर देते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सबमर्सिबल पंप फुंक गई। घर में पानी नहीं था। पानी भरने के लिए वे परेशान थीं। पास में ही देवर की सबमर्सिबल से पानी भरने को कहा तो देवर व अन्य लोग मारपीट करने पर उतारू हो गए। इससे उसने फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया। महिला के मायके वालों ने उसके ससुरालीजनों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। मंडी चौकी प्रभारी केके कश्यप ने बताया मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें