फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पति से विवाद के बाद महिला ने लगाया फंदा

Sat, 31 May 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
गांव प्रेमनगर में रागिनी की मौत से बिलखते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कायमगंज। महिला ने शनिवार को पति से विवाद के बाद कमरे में फंदा लगा लिया। हालांकि, मायके पक्ष का आरोप है कि शव फंदे पर नहीं मिला। गांव प्रेमनगर निवासी आनंद सक्सेना की पत्नी रागिनी (22) मूल रूप से गांव नरसिंहपुर निवासी बड़ेलाल की पुत्री थी। मई 2021 में उसकी शादी हुई थी। कुछ माह से रागिनी और आनंद के बीच आए दिन विवाद होते रहते थे। शुक्रवार को भी दोनों में झगड़ा हुआ था। रागिनी ने उस दौरान खुद को आग लगाने का प्रयास किया था, लेकिन ग्राम प्रधान की मध्यस्थता से मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

बताया गया कि रागिनी मायके में बच्चे के जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए जाना चाहती थी, लेकिन जेवर गिरवी रखे जाने को लेकर उसका अपनी सास गुड्डी देवी से विवाद चल रहा था। शनिवार सुबह करीब 11 बजे रागिनी ने मायके जाने की तैयारी कर ली। इसी दौरान पति से कहासुनी हुई। गुस्से में आकर रागिनी ने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी। परिजनों ने जब उसे फंदे पर लटका देखा तो आनन-फानन में शव को नीचे उतार लिया। सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी अवधेश सिंह पुलिस बल व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे।
रागिनी की मां भूरी देवी ने आरोप लगाया कि जब वह पहुंचीं तो उनकी बेटी का शव फंदे पर नहीं बल्कि नीचे मिला। वहीं सास गुड्डी देवी का कहना है कि फंदे पर लटकी रागिनी को अस्पताल ले जाने के लिए ही शव नीचे उतारा गया। रागिनी के दो पुत्र कान्हा (3) और गोलू (8 माह) हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें