फर्रुखाबाद। घर के आंगन में सीढि़यों के पास एक महिला बेहोशी हालत में पड़ी मिली। निर्माणाधीन मकान में काम बंद होने पर घर पहुंचे परिजनों ने पड़ा देख होश उड़ गए। उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया। पुलिस को सूचना देकर शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
मोहम्मदाबाद थाने के गांव गैसिंगपुर निवासी प्रवीन कुमार का गांव में ही दूसरा मकान बन रहा है। परिवार के लोग दूसरे मकान में थे और घर में उनकी पत्नी ममता देवी (30) अकेली थीं। शुक्रवार शाम को निर्माण बंद होने पर परिजन घर पहुंचे, तो ममता आंगन में सीढि़यों के पास बेहोशी हालत में पड़ी मिली। परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां मृत घोषित कर दिया गया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना भेजकर शव मोरचरी में रखवा दिया। प्रवीन ने बताया कि सीढि़यों पर चढ़ते वक्त गिरने की आशंका है। हालांकि उसके शरीर पर चोटों के कोई निशान नहीं दिखे। उसके दो पुत्र उत्कर्ष, योगेश व बेटी जहानवी है। परिजन गमगीन है। मायके वालों को भी सूचना दे दी गई है।