फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: तीसरी बार पैंटून पुल क्षतिग्रस्त, हरदोई मार्ग बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। गंगा में पानी बढ़ने से महमदगंज मड़ैयन घाट का पैंटून पुल फिर क्षतिग्रस्त हो गया। इस साल चालू होने के बाद तीसरी बार पुल क्षतिग्रस्त हुआ है। इससे हरदोई मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है।
विज्ञापन

कस्बे के सामने करीब तीन किलोमीटर दूर गंगा में महमदगंज मड़ैयन घाट पर पैंटून पुल है। गुरुवार रात पानी बढ़ने से कमालगंज की ओर पुल क्षतिग्रस्त हो गया। 25 से ज्यादा स्लीपर गंगा में चले गए। लोहे के गाटर अभी पानी में ही पड़े हैं। पुल चालू हुआ तब 10 जोड़ी पैंटून लगे थे। बाद में क्षतिग्रस्त होने पर दो जोड़ी पैंटून औऱ लग चुके हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि अब एक जोड़ी पैंटून और जुड़ेगा तभी पुल चालू हो सकेगा। पीडब्ल्यूडी के अवर अभियंता अशोक कुमार का कहना है कि क्षतिग्रस्त हिस्से को खुलवाने का काम शुरू करा दिया गया है। गंगा में गिरे स्लीपर निकलवा लिए गए हैं। दो पैंटून और लगने की संभावना है। जल्दी ही पुल तैयार कराया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें