फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बंधक भूमि पर महिला किसान ने दूसरी बैंक से लिया लोन, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव गनेशपुर निवासी महिला किसान ने आर्यवर्त ग्रामीण बैंक में भूमि को बंधक कर किसान क्रेडिट कार्ड पर लोन लेकर दोबारा स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा से भी लोन ले लिया। आर्यवर्त ग्रामीण बैंक के प्रबंधक ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गांव गनेशपुर निवासी कंठश्री पत्नी रामशरण ने 10 फरवरी 2012 को आर्यवर्त ग्रामीण बैंक मंडी समिति में अपनी भूमि को बंधक बनाकर तीन लाख रुपये लोन लिया। बैंक की नियम और शर्तों के आधार पर हलफनामा भी दिया। बाद में जुलाई 2013 को इसी भूमि पर कंठश्री ने स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा कायमगंज से 4 लाख 55 हजार रुपये का लोन ले लिया। कंठ श्री ने जान बूझकर बैंक के साथ धोखाधड़ी की है। इस पर आर्यवर्त ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबधंक ने कंठश्री निवासी ग्राम गनेशपुर के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है। शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने बताया कि कंठश्री के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें