कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव गंधिया निवासी किसान ने आर्यावर्त ग्रामीण बैंक से 2.80 लाख का लोन लेकर बंधक भूमि को गांव के लोगों को बेच दी। इस मामले में शाखा प्रबंधक ने विक्रेता व क्रेता सहित पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में खयानत के आरोप में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव गंधिया निवासी किसान जयवीर सिंह ने आर्यवर्त ग्रामीण बैंक में भूमि को बंधक कर 1.80 लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड व एक लाख रुपये होम लोन के नाम लिए। जयवीर ने हलफनामा दिया था कि बैंक वसूली के लिए उनकी जमीन को नीलाम कर वसूल कर सकती है। इसके बाद जयवीर ने गांव के सुखवीर, राजीव, रामकली और गुड्डी देवी को बंधक भूमि का बैनामा कर दिया। जानकारी लगने पर बैंक ने किसान को कई बार नोटिस भिजवाए, लेकिन उसने लोन जमा नहीं किया। कुछ दिनों बाद किसान का खाता खाता एनपीए हो गया।
आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा मंडी समिति के प्रबंधक अमित कुमार ने किसान समेत पांचों आरोपियों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज करा दिया है।