फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, ससुरालीजन घर छोड़कर भागे

Tue, 18 Mar 2025 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया में संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। ससुरालीजन घर छोड़कर भाग गए। मायकेवालों ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया व ससुरालीजनों पर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नगरिया निवासी अखिलेश कुमार यादव की पत्नी रिंकी (32) की 17 मार्च की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी रिंकी के मायके जनपद हरदोई थाना अरवल क्षेत्र के गांव जवाहर पुरवा में भाई अनिल कुमार को दी। मंगलवार को मायके वाले रिंकी की ससुराल पहुंचे तो उसका शव उसके घर से लगभग 200 मीटर दूर एक निर्माणाधीन मकान में पड़ा था।
रिंकी के मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देख ससुरालीजन फरार हो गए। पुलिस ने रिंकी की 10 वर्षीय पुत्री आशिकी से पूछताछ की। उसने बताया कि सोमवार रात मम्मी और पापा का आपस में झगड़ा हो गया था। मम्मी बाजार से विषाक्त पदार्थ लेकर आई और उसे खा लिया।
विज्ञापन

कस्बा स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां रिंकी को भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मायकेवालों ने रिंकी के ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाया। शव उठाने के दौरान उनकी पुलिस से कहासुनी भी हुई। मायकेवालों ने कार्रवाई के आश्वासन पर शव उठने दिया। मृतका के एक बेटी व एक बेटा है।
भाई अनिल कुमार ने बताया कि बहनोई अखिलेश नोएडा में प्राइवेट नौकरी करता है। उसने आरोप लगाया कि बहनोई के वहां किसी युवती के साथ अवैध संबंध हैं। बहन ने इसकी जानकारी दी थी। इसी के चलते बहनोई ने बहन की हत्या कर दी। ससुरालीजनों ने कोई सूचना भी नहीं दी। ग्रामीणों से उन्हें बहन की मौत की जानकारी मिली। अनिल ने थाने जाकर बहन के पति अखिलेश, सास एवं उसके ससुर के विरुद्ध रिंकी की हत्या करने की तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें