फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Tue, 06 Jun 2023 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। ससुराल में महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुरालीजन शव रखकर घर से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। परिजनों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव गदनपुर निवासी राजू चेन्नई में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज गांव नवलपुरवा निवासी पुष्पा देवी से नौ वर्ष पहले शादी हुई थी। रविवार की रात को पुष्पा(32) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोगों ने पुष्पा के पिता सोनेलाल को बेटी की मौत की सूचना दी। मंगलवार को सोनेलाल परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। पुष्पा का शव बरामदे में रखा हुआ था। ससुरालीजन घर से भाग गए थे। पिता सोनेलाल ने पुलिस को सूचना दी। एसओ बलराज भाटी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पिता सोनेलाल से घटनाक्रम के बारे में जानकारी की।
पिता ने ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया। इस दौरान सोनेलाल व उनके परिजनों की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने एकत्र किए। सोने लाल ने सास सहित अन्य ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुष्पा के तीन बेटी रिया, रिचा व गोल्डी हैं। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें