फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला की मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

Sun, 28 Sep 2025 05:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-20,फाइल फोटो नीलम
विज्ञापन
नवाबगंज। थाना क्षेत्र के गांव कुतुबुद्दीनपुर में एक महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने महिला की हत्या का आरोप लगाया। मामले को लेकर दोनों पक्षों में कई बार विवाद हुआ।
विज्ञापन

नौबत मारपीट की आ गई। इस दौरान शव काफी देर तक ट्रैक्टर में पड़ा रहा। बाद में अंतिम संस्कार किया गया। किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी।
गांव कुतुबुद्दीनपुर में शनिवार को महिला नीलम (25) पत्नी सुधीर की मौत हो गई। ससुराल पक्ष का कहना है कि चारा मशीन में फंसने से उसकी मौत हुई, जबकि मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया। घटना के बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया।
गांव के संभ्रांत लोगों की पहल पर नीलम के दो बच्चों के नाम खेत करने पर सहमति बनी, लेकिन तहसील कायमगंज में दोनों पक्षों में विवाद हो गया और मारपीट की नौबत आ गई। बाद में मामला शांत कराया गया।
विज्ञापन

अंतिम संस्कार के दौरान भी ठंडी कुइयां चौराहे पर झगड़ा हुआ। काफी देर शव ट्रैक्टर पर पड़ा रहा। बाद में ढाई घाट पर नीलम का अंतिम संस्कार किया गया। प्रभारी निरीक्षक अवध नारायण पांडे ने बताया कि थाने में किसी पक्ष ने सूचना नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें