फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अस्पताल में महिला ने तोड़ा दम, पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। गंभीर रूप से घायल मिली महिला ने सोमवार को कानपुर के अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजन निजी एंबुलेंस से शव को लेकर थाने पहुंचे और हंगामा कर कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप था कि रिश्तेदारों से जमीन का विवाद है, उन्हीं के पीटने से महिला जख्मी हुई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव श्रृंगीरामपुर निवासी दिनेश चंद्र शुक्ला पत्नी शांति देवी शुक्ला (55) के शव को एंबुलेंस से लेकर थाने पहुंचे। पुत्री मोहिनी, संगीता व रजनी ने रोते हुए गेट पर हंगामा कर दिया। जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने थाने गेट पर पहुंच पीड़िता से पूछताछ की। मोहिनी ने बताया कि उनके पिता का चाचा व उनके परिजनों से स्टांप चोरी करने व जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

रविवार दोपहर पिता बहन संगीता के साथ गंगा घाट पर दुकान लगाए थे। मां ने संगीता को फोन कर बताया कि देवर व उनके परिजन घर में घुस आए हैं। करीब आधा घंटे बाद पिता घर पहुंचे। मां गंभीर हालात में जमीन पर पड़ी थीं। इस पर वह मां को सीएचसी ले गए। जहां से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालत में सुधार न होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान सोमवार दोपहर उन्होंने दम तोड़ दिया। इससे परिजन बेहाल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने बताया कि मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें