फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: महिला की बीमारी से मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महिला की ससुराल में फेफड़े की बीमारी से मौत हो गई। परिजनों ने ससुरालीजनों पर हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। इस दौरान पुलिस की परिजनों से तीखी नोक-झोंक हुई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी विकास कुमार ने पूरे मामले की जानकारी की।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सिद्धार्थनगर नवदिया निवासी कंपाउंडर जितेंद्र कुमार की नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी शोभा देवी 30 वर्ष से वर्ष 2013 में शादी हुई थी। शादी के बाद उसको एक बेटा अभिनव हुआ। शोभा ने वर्ष 2017 में पति जितेंद्र कुमार सहित ससुरालीजनों पर दहेज की मांग करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। वर्ष 2020 में दोनों पक्षों ने लोक अदालत में समझौता कर लिया था। इसके बाद शोभा ससुराल में रहने लगी। गुरुवार रात शोभा को खून की उल्टी होने लगी। परिजन शोभा को पहले निजी नर्सिंग होम में फिर लोहिया अस्पताल लेकर गए। वहां डॉक्टर ने शोभा को मृत घोषित कर दिया। मकान मालिक की सूचना पर पिता नाहर सिंह परिजनों के साथ शुक्रवार सुबह लोहिया अस्पताल पहुंचे। ससुरालीजनों पर मारपीट कर बेटी शोभा की हत्या करने का आरोप लगाकर हंगामा कर दिया। कोतवाल सचिन कुमार सिंह सहित दरोगा सुधा सिंह, उदय कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने नाहर सिंह को पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने का भरोसा दिया। इस पर नाहर सिंह की पुलिस से नोकझोंक होने लगी। ससुरालीजन पति जितेंद्र से मारपीट करने लगे। पुलिस ने पति जितेंद्र कुमार को हिरासत में लेकर कोतवाली में बैठा लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में बायां फेफड़ा खराब होने के कारण शोभा की मौत होने की पुष्टि हुई। खून के थक्के भी अंदर जमे हुए मिले। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक महिला के पति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें