फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नाले में गिरकर महिला की मौत, मासूम के रोने पर चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के मॉडल शंकरपुर गांव में घर के सामने बने खुले नाले में गिरने से महिला की मौत हो गई। इस नाले में पहले भी कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

गांव मॉडल शंकरपुर निवासी जितेंद्र कुमार मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उसकी पत्नी सीता देवी मंगलवार रात लघुशंका जाने के लिए चारपाई से उठी थीं। इसी दौरान उन्हें दौरा आ गया और वह घर के सामने बने एक मीटर गहरे नाले में जा गिरीं। उस समय परिवार के अन्य लोग सो रहे थे। एक वर्षीय पुत्री धनदेवी के रोने की आवाज सुनकर जितेंद्र की नींद खुली। उसने पत्नी को चारपाई पर नहीं पाया तो खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद सीता नाले में पड़ी मिलीं। परिजन के अनुसार तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सीता के चार बच्चे हैं। अर्पित (8), पुष्पेंद्र (6), मनीष (3) और एक वर्षीय पुत्री धनदेवी है।
ग्राम प्रधान रमेश चंद्र ने बताया कि करीब चार माह पहले क्षेत्र पंचायत की ओर से मार्ग किनारे नाले का निर्माण कराया गया था लेकिन नाले के ऊपर पटिया नहीं रखी गईं। ग्रामीणों के अनुसार अब तक कई लोग नाले में गिर चुके हैं और जानवर भी आए दिन इसमें गिरते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें