फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक से गिरकर महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। रोहिला क्रॉसिंग के पास गुरुवार को बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया निवासी स्व. वीरेंद्र सिंह की पत्नी हंसमुखी (43) गुरुवार को अपने मौसेरे भाई रोहित के साथ बाइक से गांव तकीपुर में आई थी। लगभग तीन बजे रोहित बाइक पर हंसमुखी को बैठाकर घर छोड़ने के लिए जा रहा था। रोहिला क्रॉसिंग के पास हंसमुखी बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। रोहित की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायल हंसमुखी को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां डॉक्टर ने हंसमुखी को मृत घोषित कर दिया। पुत्र आकाश, विकास व विवाहित पुत्री वंदना, रोशनी बिलखती रहीं। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें