कायमगंज। कार की टक्कर से पति के साथ बाइक पर बैठी महिला गिरकर घायल हो गई। महिला को सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी अवधेश कौशल, पत्नी पिंकी देवी (38) के साथ करीब रात 9 बजे बाइक से अलीगंज होकर घर लौट रहे थे। कायमगंज स्टेशन के पास मोड़ पर एक कार की टक्कर से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक से पिंकी देवी नीचे गिर गईं। इससे वे गंभीर घायल हो गईं। घायल अवस्था में पिंकी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
परिजन रात में अस्पताल से शव लेकर घर चले गए। परिजनों का कहना था कि उन्हें कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करनी है। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने से भी इन्कार कर दिया। पिंकी देवी के दो पुत्रियां आस्था (16), श्रष्ठि (14), पुत्र उत्कर्ष (12) है।
मंडी चौकी प्रभारी केके कश्यप ने बताया सीएचसी से मेमो के माध्यम से सूचना मिली थी। मृतका के घर पुलिस पहुंची। महिला के परिजनों ने कानूनी कार्रवाई व पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।