फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कंबाइन हार्वेस्टर की टक्कर से भतीजे की मौत, चाचा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। चाचा के साथ भाई की शादी के कार्ड बांटने जा रहे युवक की अटैना घाट के पास कंबाइन हार्वेस्टर की टक्कर से मौत हो गई। चाचा घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


बदायूं जनपद के गांव चकवा हजरतपुर निवासी राजेंद्र के 30 वर्षीय पुत्र बबलू के भाई धर्मवीर की 28 फरवरी को बरात जाने वाली है। बबलू भाई धर्मवीर की शादी के कार्ड बांटने के लिए गुरुवार शाम 40 वर्षीय चाचा मुनेंद्र के साथ बाइक से जा रहे थे। अटैना घाट के पास कंबाइन हार्वेस्टर की टक्कर से बाइक सवार दोनों चाचा-भतीजे दूर जा गिरे। इससे वे गंभीर घायल हो गए।
घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां बबलू को मृत घोषित कर दिया गया। घायल मुनेंद्र को लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना पर परिजन सीएचसी पहुंचे। परिजन बुरी तरह बिलख रहे थे। शादी के घर अचानक हुई मौत से खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन

बबलू की पत्नी सीमा व बेटी राधिका (10), आरजू (6) व पुत्र आयुष (8) बुरी तरह बिलख रहे थे। कंपिल पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें