फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद महिला की मौत, अस्पताल में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की आवास विकास कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद गुरुवार रात महिला की मौत हो गई। शुक्रवार सुबह परिजनों ने शव रखकर अस्पताल में हंगामा काटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कंपिल थाना क्षेत्र के गांव खेतलपुर सौरिया निवासी सुरजीत ने पत्नी सोनी (25) को प्रसव के लिए निजी अस्पताल में गुरुवार को भर्ती कराया। सर्जन ने ऑपरेशन से प्रसव कराया। महिला ने बच्ची को जन्म दिया। प्रसूता की ब्लीडिंग बंद न होने पर हालत बिगड़ती चली गई। रात एक बजे डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
सुबह परिजनों ने अस्पताल गेट पर शव रखकर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी ने परिजनों को समझाकर शांत कर दिया। ओटी देखने के साथ डॉक्टर से पूछताछ की। बताया गया कि प्लेटलेट्स कम होने से महिला की मौत हुई है। सोनी का पहला बच्चा भी इसी अस्पताल में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें