फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्ष में भी संतृप्त न हो सके पीएमए गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में चयनित जिले के 32 गांव तीन वर्ष में भी संतृप्त नहीं हो सके हैं। अभी तक शासन से बजट नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

वर्ष 2019-20 में जनपद के 32 गांवों का चयन प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना में किया गया था। मानक के अनुसार इन गांवों में अनुसूचित जाति की आबादी 50 फीसदी से अधिक है। प्रत्येक गांव में सभी विभागों के सहयोग के अलावा 20-20 लाख रुपये से छूटे हुए विकास कार्य कराए जाने हैं। इसमें नाली निर्माण, सड़क निर्माण, बिजली के खंभे व तार डलवाने, डिजिटलीकरण आदि कार्य शामिल हैं।
ये हैं हालात
कमालगंज के चयनित गांव फतेहउल्लापुर में चार हैंडपंप खराब होने से लोगों को पानी के लिए दिक्कत हो रही है। करीब 30 मीटर नाला भी टूटा है। सियांपुर के मजरा पसई नगला में भी नालियां टूटी पड़ी हैं और पानी सड़क पर बह रहा है।
विज्ञापन

बजट मिलने पर होगा काम
जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) रेनू ने बताया कि प्रधानमंत्री आदर्श गांवों में विकास के लिए शासन से बजट की मांग की गई है। मांगपत्र भी भेजा गया था। शासन से बजट मिलने पर विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

योजना में यह गांव हैं चयनित
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत चयनित 32 गांवों में सर्वाधिक 10 गांव कायमगंज ब्लाक के हैं। गांव जिजपुरा, न्यामतपुर ढिलावली, लालपुर पट्टी, ग्रासपुर, भगौतीपुर, पट्टी मदारी, बहलोलपुर, अब्दुल रहमानपुर, हजरतगंज व जरारा में विकास कराया जाएगा। इसके अलावा ब्लाक बढ़पुर के गांव महरूपुर सहजू, बुढ़नामऊ, चांदपुर, रखा, लखमीपुर, कमालगंज के गांव नहरैया, फतेहउल्लापुर, मेदाश्यामपुर, सियांपुर, उबरीखेड़ा टीकाराम, गदनपुर आमिल, आलूपुर व उबरीखेड़ा मकरंद, ब्लाक मोहम्मदाबाद के गांव करनपुर मजरा बांसमई, मदायन, शमसाबाद के गांव पसियापुर, रजलामई, हुसैनपुर तराई, जिरखापुर, गदनपुर वक्त, नवाबगंज के गांव बमरुलिया व राजेपुर के गांव नगला घाघ शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें