फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो से कुचलकर पीएसी जवान की पत्नी की मौत

विज्ञापन
मनोरमा की फाइल फोटो। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
टेंपो से कुचलकर महिला की मौत
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार टेंपो की टक्कर से गिरी बाइक सवार महिला के ऊपर से पहिया निकल गया। बाइक से गिरकर पति भी घायल हो गया। घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव भूड़नगरिया निवासी सरनाम सिंह (43) पीएसी में सिपाही है। वह पत्नी मनोरमा (38) और बच्चों को भोलेपुर स्थित आंबेडकर नगर कालोनी में किराये पर रखे था। शुक्रवार को वह कायमगंज के गांव मीरपुर में साढ़ूू के यहां से पत्नी के साथ बाइक से लौट रहा था। शुकरुल्लाहपुर के पास पहुंचने पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार एक टेंपो ने टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन

सड़क की ओर गिरी मनोरमा के ऊपर से टेंपो का पहिया निकल गया। घायल दंपति को लोहिया अस्पताल लाया गया। वहां डॉ. अरिदमन सिंह ने मनोरमा को मृत घोषित कर दिया। मनोरमा के तीन बच्चों में बेटी आकृति (17), गोपाल (10) और जोनी (8) हैं। बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है। सरनाम सिंह हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना पुलिस ने रुपये, मोबाइल सौंपे
घटनास्थल पर पहुंची नवाबगंज थाना पुलिस ने घायलों के पास से मोबाइल और नगदी निकाल ली थी। पुलिस ने लोहिया अस्पताल पहुंचकर परिजनों को नगदी और मोबाइल सौंप दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें