फर्रुखाबाद। नवाबगंज के गांव सलेमपुर त्योरी निवासी रामनिवास की पत्नी कमला देवी (60) सोमवार दोपहर में खेत पर बैठी थीं।
उसी समय अचानक आए एक कुत्ते ने उन पर हमला बोल दिया। चीख पुकार करके वह जमीन पर गिर गईं। कुत्ते ने चेहरे पर हमला किया तो उनकी आंख में काफी चोट आ गई।
आसपास के लोगों ने पहुंचकर बमुश्किल बचाया। पुत्र अमरपाल मां को सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। लोहिया अस्पताल में कुछ देर इलाज होने के बाद उन्हें सैफई भेजा गया है।
अमरपाल ने बताया कि कुत्ता पागल था। ग्रामीणों ने उसे मार दिया है। वह कई अन्य लोगों पर भी हमला कर चुका था। (संवाद)