फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में आग की चपेट में आने से विवाहिता झुलसी

विज्ञापन
लोहिया अस्पताल में आग से झुलसी महिला का इलाज करते डाक्टर। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
हरदोई के लिए
विज्ञापन

फोटो- 5
संदिग्ध हालात में आग की चपेट में आई महिला
इमरजेंसी में चीख-चीख कर लगा रही थी ससुरालियों पर आरोप
खाना बनाते वक्त लगी आग से 80 फीसदी शरीर झुलसा
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। घर में खाना बनाते वक्त एक विवाहिता संदिग्ध हालात में झुलस गई। ससुराली उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां वह चीख-चीखकर ससुरालियों पर केरोसिन डालकर आग लगा देने का आरोप लगा रही थी। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे सैफई रेफर कर दिया। उसका शरीर 80 फीसदी तक झुलसा था। मायका हरदोई में है।
फतेहगढ़ कोतवाली के गांव भरहपुर सरह निवासी देवेंद्र यादव की पत्नी सीमा यादव सुबह साढ़े सात बजे संदिग्ध हालत में आग की चपेट में आ गई। उस वक्त घर के अधिकांश लोग खेतों पर गेहूं की कटाई करने गए थे। आग लगते ही घर में मौजूद देवरानी और सास-ससुर ने शोर मचा दिया। मोहल्ले के लोगों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। परिजन साढ़े नौ बजे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां सीमा सास-ससुर और परिजनों पर केरोसिन डालकर आग लगा देने की बात चीख-चीख कर कहती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमा के पति देवेंद्र यादव ने बताया कि घर में कोई पुरुष नहीं था। सभी खेत में गेहूं काट रहे थे। आग लगाने की सूचना पर घर पहुंचे। आग लगा देने की बात गलत है। डाक्टरों ने हालत को गंभीर देख महिला को सैफई रेफर कर दिया। सीमा के पांच साल का एक बच्चा भी है। उसका मायका हरदोई जिले के बिलग्राम थाने के गांव कुम्हारन नवादा में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें