फर्रुखाबाद। बैंक अधिकारी से 63 हजार की ठगी हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। फतेहगढ़ के मोहल्ला तलैया लाइन निवासी प्रिंसी गुप्ता यूको बैंक शाखा फर्रुखाबाद में प्रोविजनल अधिकारी हैं। उनका फतेहगढ़ की एक्सिस बैंक शाखा में खाता है और इसी बैंक का क्रेडिट कार्ड भी है।
एक अगस्त को उनके मोबाइल पर कस्टमर केयर से फोन आया। प्रिंसी ने बातचीत कर बैंक का एप डाउनलोड कर लिया। मोबाइल पर नेटवर्क नहीं आने के कारण ओटीपी नहीं आ रहा था। कुछ देर बाद चार ओटीपी आए।
प्रिंसी ने किसी को भी ओटीपी नंबर नहीं बताया। इसके बाद भी उनके क्रेडिट कार्ड से 63 हजार रुपये की निकासी हो गई। मैसेज आने पर इसकी जानकारी हुई। प्रिंसी ने कार्ड को ब्लाक करवाकर बैंक के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।