फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को जलाया

Thu, 29 Jun 2023 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने महिला के आग लगा दी। महिला गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर पति सहित तीन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बनखड़िया निवासी इंद्रकांत की पत्नी अनामिका के मंगलवार की सुबह आग लग गई। वह गंभीर रूप से झुलस गई। इंद्रकांत ने इसकी जानकारी जनपद कन्नौज के थाना तिर्वा में गांव नजरापुर निवासी ससुर राम प्रकाश को दी। पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
सूचना पर पहुंचे राम प्रकाश ने पति इंद्रकांत, ननद प्रभा व ससुर रामसेवक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि सात वर्ष पहले बेटी अनामिका की शादी इंद्रकांत के साथ की थी। बेटी अनामिका के तीन वर्ष की एक बेटी है। ससुरालीजन दहेज में सोने की चेन की मांग कर बेटी को प्रताड़ित करते थे। मांग नहीं पूरी होने पर ससुरालीजनों ने बेटी को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने पति सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। कोतवाल सचिन कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर महिला के बयान दर्ज कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें