कंपिल। छेड़छाड़ के आरोपी को परिजनों ने मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती मंगलवार की शाम को कूड़ा डालने खेत पर गई थी। उसी दौरान गांव के युवक दलवीर ने युवती का हाथ पकड़ लिया। उसने युवती को खेत में खींचकर ले जाने का प्रयास किया। विरोध करने पर दलवीर ने छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। दलवीर को पकड़ लिया। परिजनों ने दलवीर को मारपीट कर थाने ले जाकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को दलवीर के खिलाफ छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज कर उसका शांतिभंग में चालान कर दिया। एसओ अशोक कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शांतिभंग में चालान किया गया है। छेड़छाड़ के मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।