कमालगंज। मजदूरी के रुपये मांगने पर युवक ने महिला पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू का वार बचाने के चक्कर में महिला घायल हो गई। उपचार के लिए सीएचसी पर ले जाया गया। गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
रजीपुर कस्बे के विष्णु दयाल की 45 वर्षीय पत्नी सुनीता सोमवार रात करीब साढ़े 8 बजे बिरिया नगला गांव में रह गए फर्रुखाबाद निवासी युवक से आलू खुदाई की मजदूरी के तीन हजार रुपये मांगने पहुंची। युवक ने महिला के साथ गाली-गलौज की। महिला ने विरोध किया तो युवक ने उसके ऊपर चाकू से हमला बोल दिया। चाकू का बार बचाने के चक्कर में महिला के दाएं हाथ में गंभीर चोट आ गई। घटना को देखकर आस-पास के दुकानदार घायल महिला को बाइक से बैठा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक डॉक्टर मान सिंह वर्मा ने महिला को प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय स्थित डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।