कायमगंज। मेहंदीबाग मोहल्ले में शराब के नशे में गालीगलौज करने का विरोध करने पर दबंगों ने महिला पर हमला कर दिया। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रिपोर्ट में संजीव की पत्नी उर्मिला ने बताया कि पड़ोसी प्रियांशु व उनके परिवार के अन्य लोग अक्सर नशे की हालत में गालीगलौज करते हैं। शनिवार को गालियां देने पर उर्मिला ने विरोध किया तो उन पर लाठी-डंडे से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने प्रियांशु, उसके पिता जयकरन, राजकुमारी, रजनी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। (संवाद)