फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से महिला और वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। उलियापुर चौराहे पर सोमवार दोपहर दो बजे के करीब बाइक में टक्कर लगने से अनियंत्रित हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली के नीचे दबकर महिला और वृद्ध की मौत हो गई। बाइक पर सवार तीन लोगों सहित ट्रॉली में बैठे 22 लोग घायल हुए हैं। घायलों को सीएचसी भेजा गया। वहां से 12 लोगों को लोहिया अस्पताल और एक किशोर को सैफई रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जनपद शाहजहांपुर थाना मिर्जापुर क्षेत्र के गांव इस्लामनगर से पांच ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार होकर लोग मकनपुर पीर साहब के मेले में जा रहे थे। एक ट्रैक्टर ट्रॉली में लगभग 40 लोग सवार थे। वह दोपहर में उलियापुर चौराहे के पास पहुंचे। इसी दौरान कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज गांव तेराजाकेट निवासी सूरज, भतीजे अनुज व पुत्र नैतिक को लेकर कायमगंज जा रहे थे। ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। चालक ने नियंत्रण खोने से ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क पर पलट गई। ट्रॉली में दबने से गांव इस्लामनगर निवासी अजीमन(40), गांव मस्जिद नगला निवासी लटूरे (60) की मौके पर ही मौत हो गई।
ताजिमा, संतोषी, भूरी, सहनिशा, नजमा, अजीजन, ननका, सलमा, खजाना, खातून, बाबू, सरमील, कल्लो, नातुफा, गुलाब, शेर मोहम्मद, अल्मा, सहीम, सलमान और बाइक सवार सूरज, नैतिक, अनुज को सीएचसी भेजा गया।
विज्ञापन




डॉक्टरों ने अनुज, नैतिक, अजीजन, खजाना, खातून, बाबू, सलमान, सरमील, नातुफा, कल्लो, साइना को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। नैतिक को सैफई आयुर्विज्ञान विवि रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें