फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह 11:44 बजे, अधिकारी नदारद

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुचखाबाद। नलकूप विभाग पर अभी जिलाधिकारी की सख्ती का असर दिखाई नहीं दे रहा है। सोमवार को सुबह 11:44 बजे तक अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंचे। वर्कशाप में ताला जड़ा रहता है। खराब मोटरों की संख्या पूछने पर जेई ने भी चुप्पी साध ली।
विज्ञापन


जनपद में 344 राजकीय नलकूप विभाग चालू दिखाए जा रहे हैं। हकीकत इससे काफी अलग है। पिछले दो वर्षों में कोई वरिष्ठ अधिकारी विभाग का निरीक्षण करने भी नहीं पहुंचा। इससे मनमानी पर पर्दा पड़ा हुआ है।
कायमगंज व मोहम्मदाबाद क्षेत्र में नलकूपों की बदहाली बखूबी दिखाई दे रही है। किसी का मोटर खराब तो किसी नलकूप की नालियां ही पूरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। इससे खेतों तक पानी पहुंचता ही नहीं हैं। विभागीय सूत्रों के मानें तो 50 से अधिक खराब मोटर वर्कशाप में बनने के लिए पड़े हैं। इस पर पर्दा डालने के लिए वर्कशाप के एक कक्ष में मोटर खोलकर रख दिए गए हैं।
विज्ञापन

सोमवार को 11:42 बजे वर्कशाप के गेट में ताला लगा था। जेई स्टोर में मोटर मरम्मत के लिए सामग्री लेने को बैठी मिलीं। पूछने पर उन्होंने बताया कि खराब मोटरों की संख्या साहब भी बता सकते हैं। इसके बाद वह चुप्पी साध गईं।
11:44 बजे अधिशासी अभियंता के कक्ष में कुर्सी खाली पड़ी थी। कर्मचारियों ने बताया कि दो दिन का अवकाश होने से साहब शुक्रवार शाम को चले गए थे। अभी कार्यालय नहीं आए। बस आते ही होंगे। हालांकि अधिशासी अभियंता से संपर्क किया गया, लेकिन उन्होंने काल रिसीव नहीं की।
एसडीओ रामकिशोर ने बताया कि अधिशासी अभियंता आ गए हैं। हो सकता है कि वह अपने आवास पर हों। वर्कशाॅप में कोई बाहरी व्यक्ति न जाए, इससे ताला लगा रहता है। जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने बताया कि शीघ्र ही राजकीय नलकूप विभाग का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें