फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बसपा नेता पर महिला ने जान से मारने की धमकी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। महिला ने बसपा नेता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने अमृतपुर थाने में बसपा नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में सीओ सिटी को जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने संपूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह व एसपी विकास कुमार को प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला भूसा मंडी निवासी बसपा नेता ( मुस्लिम भाई-चारा कमेटी के पूर्व मंडल प्रभारी) फजल मंसूरी के खिलाफ अमृतपुर में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पति की मौत के बाद से बसपा नेता की नीयत उसके मकान पर लगी है। वह गाली-गलौज कर धमकी देता था। राजनीतिक दबाव बनाकर उसने एक झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया। वह उसकी व तीन बच्चों की हत्या कर सकता है। 30 नवंबर को वह नानी के देहांत होने पर आया था। वहां उसने आरोप लगाकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में बसपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए। एसपी ने सीओ सिटी प्रदीप कुमार सिंह को पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। बसपा नेता ने बताया कि लगाए गए आरोप निराधार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें